श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मुरादाबाद के मंदिर, देखिए तस्वीरें
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुरादाबाद शहर के मंदिरों को खास तौर पर सजाया जा रहा है। दिल्ली रोड पर राधा कृष्ण मंदिर जहां दूधिया रोशनी से नहा रहा है वहीं मनोकामना और पुलिस लाइन मंदिर में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं।
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष प्रबंध किए गए हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार विशेष मुहुर्त है। रोहिणी नक्षत्र में कान्हा जी का जन्म होगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर रहने का विशेष संयोग है। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा नक्षत्र संयोग तब बना था जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
जन्माष्टमी पर दूधिया रोशनी से नहाए शहर के मंदिर।
सोमवार को मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्यौहर
जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों के साथ – साथ घरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाजार में खूब खरीददारी हुई है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी की छोटी मूर्तियों की बिक्री अधिक हुई है। लोगों ने अपने बच्चों को पहनाने के लिए कान्हा जी की पोशाकें भी खूब खरीदी हैं।
जन्माष्टमी पर दूधिया रोशनी से नहाए शहर के मंदिर।
जन्माष्टमी पर दूधिया रोशनी से नहाए शहर के मंदिर।
The post श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मुरादाबाद के मंदिर, देखिए तस्वीरें appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.