UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खिला कमल, 75 में से 67 सीटों पर भाजपा का कब्जा; सपा को बड़ा झटका
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को राज्य की 75 में से 65 सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सपा को 5 सीटें मिली हैं। एक पर उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने कब्जा किया है। प्रतापगढ़ सीट पर राजा भइया की पार्टी विजयी रही है। 2016 के अध्यक्ष चुनाव में सपा ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले राज्य के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मतदान 11 बजे से 3 बजे तक चला। शाम 4 बजे से नतीजे भी आने लगे हैं। लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, कुशीनगर, सुल्तानपुर, औरेया, फतेहपुर समेत 44 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, राज्य के 22 जिलों में पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध विजयी चुने गए थे। इनमें से 21 सीटों पर भाजपा और एक सीट सपा ने कब्जा किया था।
जानिए 53 जिलों में किस पार्टी से कौन जीता-
चंदौली – दीनानाथ शर्मा BJPहापुड़ – नागर BJPसुल्तानपुर -उषा सिंह BJPमिर्जापुर – राजू कन्नौजिया BJPरायबरेली -रंजना चौधरी BJPमथुरा -किशन चौधरी BJPफिरोजाबाद – हर्षिता सिंह BJPबिजनौर-साकेन्द्र प्रताप सिंह BJPहमीरपुर -जयंती राजपूत BJPमुजफ्फरनगर -वीरपाल निर्वाल BJPसोनभद्र – राधिका पटेल (अपना दल (S)बलिया -आनंद चौधरीगाजीपुर – सपना सिंह BJPउन्नाव – शकुन सिंह BJPहरदोई- प्रेमावती BJPकुशीनगर – सावित्री जायसवाल BJPमैनपुरी- अर्चना भदौरिया BJPप्रतापगढ़- जनसत्ता पार्टी से माधुरी पटेलकन्नौज – प्रिया शाक्य BJPजालौन – घनश्याम अनुरागी BJPमहाराजगंज- रविकांत पटेल BJPसंतकबीर नगर – बलराम यादव (सपा)लखीमपुर- ओमप्रकाश भार्गव BJPबदायूं – वर्षा यादव BJPप्रयागराज- डॉ. वीके सिंह BJPअमेठी – राजेश अग्रहरि BJPभदोही- अमित सिंह BJPबाराबंकी- राजरानी रावत BJPफर्रुखाबाद – मोनिका यादव BJPसंभल – अनामिका BJPबस्ती- संजय चौधरी BJPफतेहपुर – अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह BJPशामली- मधु गुज्जर BJPअलीगढ़- विजय सिंह BJPजौनपुर- निर्दलीय श्रीकला सिंहकासगंज- रत्नेश कश्यप BJPआजमगढ़- विजय यादव सपासिद्धार्थनगर- शीतल सिंह BJPएटा- रेखा यादव सपाअयोध्या- रोली सिंह मैदा BJPरामपुर- ख्याली राम लोधी BJPसीतापुर – श्रद्धा सागर BJPऔरैया- कमल दोहरेमहोबा – जयप्रकाश अनुरागीफतेहपुर – अभय प्रताप सिंहकानपुर – स्वप्निल वरुण BJPकानपुर देहात – नीरज रानी सिंह BJPअम्बेडकर नगर – श्याम सुंदर BJPबरेली- रश्मि पटेल BJPकौशाम्बी – कल्पना सोनकर BJPहाथरस- सीमा उपाध्याय BJPदेवरिया- गिरीश चंद तिवारी BJPलखनऊ – आरती रावत BJP
21 जिले जहां भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
मेरठ- गौरव कुमारगाजियाबाद- ममता त्यागीगौतमबुद्धनगर- अमित चौधरीबुलंदशहर- डॉक्टर अंशुल तेवतियासहारनपुर- मांगेरामआगरा- आरती भदौरियामुरादाबाद- डॉक्टर शेफाली चौहानअमरोहा- ललित सेंगरशाहजहांपुर- ममता यादवपीलीभीत- दलजीत कौरगोरखपुर- साधना सिंहगोंडा- घनश्याम मिश्राबलरामपुर- आरती त्रिपाठीबहराइच- मंजु सिंहश्रावस्ती- दद्दन मिश्रावाराणसी- पूनम मौर्यामऊ- मनोज रायझांसी- पवन गौतमललितपुर- कैलाश निरंजनबांदा- सुनील पटेलचित्रकूट- अशोक जाटव
एक सीट जहां से सपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते
इटावा- अंशुल यादव
मोदी बोले- यूपी सरकार और भाजपा संगठन को जीत की बधाईयूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है।कैसे चुने जाते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष?जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए पहले जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होता है। यही जिला पंचायत सदस्य बाद में अध्यक्ष को चुनते हैं। यूपी में कुल 3050 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा के 603 और सपा के 842 सदस्य जीते हैं। निर्दलीय 1088 हैं।
वोटिंग अपडेट्स… कहां क्या चल रहा है-
राजा भइया के जिले प्रतापगढ में BJP पर बक्सा लूट के प्रयास का आरोप, अयोध्या में लाठीचार्ज हुआ, रामपुर में 2 सदस्यों का अपहरण
जौनपुर में अपना दल ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को दिया समर्थन। श्रीकला सिंह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अपना दल के अध्यक्ष प्रत्यशी को लेकर सात सदस्य हैं।रामपुर में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी धरने पर बैठ गए। उन्होंने सपा के दो जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसको लेकर सपाई जोरदार हंगामा कर रहे हैं।प्रतापगढ़ में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्षमा सिंह ने आरोप लगाया कि डीएम और एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का सपोर्ट कर रहे हैं। इस दौरान क्षमा सिंह के पति पप्पन सिंह, विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीहोम मिश्रा समेत सैकड़ो भाजपाइयों ने मतदान स्थल पर गेट तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि बक्शा भी लूटने का प्रयास हुआ।औरैया में सपा ने डीएम और एसपी पर भाजपा के समर्थन में वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि त्यागी को कमरे में बंद कर पीटा गया है।सोनभद्र में सपाइयों ने पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये से आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल उस समय शुरू हुआ जब नगवा के सदस्य विज्ञान भारती को पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर रोक दिया।मुजफ्फरनगर में निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सतेंद्र बालियान ने सरकार पर वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।अयोध्या में कलेक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई है। आरोप है कि सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह वांटेड हैं। वे सपा के कुछ सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे थे। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। हंगामा बढ़ने पर यहां पुलिस ने लाठी चार्ज कर दोनों पक्ष के समर्थकों को खदेड़ा। इस दौरान भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रोली सिंह के देवर अंकुर सिंह घायल हुए।बरेली में वोटिंग के दौरान सपा कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। आरोप है कि कुछ सपाई अपने वोटरों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर मनोज कुमार उनसे गाली-गलौज करने लगे। आरोप यह भी है कि पुलिस लगातार वोटरों को वोट करने से रोक रही है।
इन जिलों में कांटे की टक्कर-
सबसे कांटे की टक्कर जौनपुर जिले में है। यहां भाजपा की सहयोगी अपना दल एस के प्रत्याशी और तीन अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला भी इनमें शामिल हैं। प्रतापगढ़, औरैया, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कांटे की टक्कर है।
The post UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खिला कमल, 75 में से 67 सीटों पर भाजपा का कब्जा; सपा को बड़ा झटका appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.